{"_id":"69c8166fc3e1eba7e501cc1d","slug":"devotees-flocked-to-the-court-of-maa-pateshwari-balrampur-news-c-99-1-slko1029-145323-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मां पाटेश्वरी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मां पाटेश्वरी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में दशमी तिथि को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां पाटेश्वरी के दरबार में सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के समापन के बाद भी मंदिर परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
मां के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के अवतार माने जाने वाले बाबा रतननाथ के भी दर्शन किए। परंपरा के अनुसार दशमी की देर रात बाबा रतन नाथ जी की विदाई की जाएगी और एकादशी के दिन वे अपने मठ वापस पहुंच जाएंगे। इस परंपरा को लेकर श्रद्धालुओं में जहां आस्था का भाव दिखा, वहीं विदाई को लेकर लोग भावुक नजर आए।
नवरात्र के दौरान मुंडन संस्कार का भी विशेष आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में करीब 800 परिवारों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराकर कुलदेवी का आशीर्वाद लिया। छोटे-छोटे बच्चों के साथ पहुंचे परिवारों में खास उत्साह देखने को मिला। मुंडन संस्कार के बाद परिजनों ने मां के दरबार में माथा टेककर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos