{"_id":"69c95e93efd5e3f59e08599d","slug":"in-the-animal-shelter-a-leopard-attacked-the-calf-and-injured-it-balrampur-news-c-99-1-slko1029-145388-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पशुशाला में तेंदुए ने बछड़े को हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पशुशाला में तेंदुए ने बछड़े को हमला कर किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज क्षेत्र के ग्राम कोटिया में शनिवार देर रात तेंदुए ने एक पशुशाला में घुसकर बछड़े पर हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत है।
गांव निवासी गामा पासवान ने बताया कि वह रात करीब एक बजे अपनी पशुशाला में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मवेशियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। शोर सुनकर जब वह बाहर निकले तो देखा कि तेंदुए ने उनके बछड़े पर हमला कर दिया है। उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को आवाज दी। हल्ला-गुहार सुनकर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बछड़े का इलाज एक निजी चिकित्सक से कराया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही देखी गई है, लेकिन इस तरह पशुशाला में घुसकर हमला पहली बार हुआ है। ग्रामीण केसरी सिंह, बूढ़े, चिनगी, चांद अली, लौटन समेत अन्य लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम क्षेत्र में निगरानी करेगी और जरूरत पड़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Trending Videos