सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Make payment within 48 hours of purchasing wheat: DM

गेहूं खरीद के 48 घंटे के भीतर करें भुगतान : डीएम

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Make payment within 48 hours of purchasing wheat: DM
विज्ञापन
बलरामपुर। गेहूं खरीद की तैयारी की समीक्षा जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने 17 मार्च से शुरू होनी वाली खरीद की तैयारियों की रिपोर्ट मांगी। खरीद के साथ ही भुगतान पर उनका विशेष जोर रहा। उन्हाेंने कहा कि जिन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक हो, उनका भुगतान 48 घंटे के भीतर किया जाए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
Trending Videos

गेहूं खरीदने के लिए बनाए गए 48 क्रय केंद्रों पर छाया और पानी के प्रबंध के निर्देश दिए। खरीद के लिए अभी 97 हजार बोरे आ गए हैं। डीएम ने कहा कि बोरों की कमी से खरीद प्रभावित न हो, इसके लिए अभी से तैयारी कर लें। कांटा के साथ ही ई-पॉस मशीन को परखकर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में खाद्य विभाग, यूपीपीएसएस, एफसीआई व भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। डीएम ने कहा कि इस वर्ष सत्यापन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया गया है। अब तक करीब 500 किसानों ने पंजीकरण कराया है, उनके सत्यापन का निर्देश दिया। कहा कि तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल तक तहसीलदार, 3 से 5 हेक्टेयर तक संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी और पांच हेक्टेयर से अधिक का सत्यापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व करेंगे। इसमें लापरवाही न हो, कोई किसान सत्यापन कराने के लिए तहसील में न भटके। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल तय है, भुगतान में सभी ध्यान रखें। गेहूं खरीद 15 जून तक होगी।
समस्या होने पर कंट्रोल रूम में करें कॉल
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण व गेहूं बेचने में आने वाली समस्या के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 05263-235718 व विभागीय टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राथमिकता के साथ 24 घंटे के अंदर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को बिचौलियों से बचने का सुझाव भी दिया है। कहा कि आढ़तियों के झांसे में न आएं। अपनी उपज सरकारी केंद्रों पर एमएसपी पर ही बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed