{"_id":"69a996f7c30263455a09819f","slug":"bareilly-weather-temperatures-rise-after-holi-heat-is-felt-even-at-night-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Weather: होली के बाद मौसम का चढ़ा पारा, रात में भी होने लगा गर्मी का अहसास, दिन में सताएगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Weather: होली के बाद मौसम का चढ़ा पारा, रात में भी होने लगा गर्मी का अहसास, दिन में सताएगी धूप
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 05 Mar 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में होली के बाद मौसम का पारा चढ़ गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन में तेज धूप खिली। मौसम विभाग ने सप्ताह भर में तापमान में तीन डिग्री बढ़त होने का अनुमान जताया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
बरेली में मार्च से शुरू तापमान में बढ़त का सिलसिला बृहस्पतिवार को 30 डिग्री के पार पहुंच गया। अब रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने सप्ताह भर तक तापमान में तीन डिग्री तक बढ़त का अनुमान जताया है। धूल भरी हवा भी चलेगी। बादल मंडरा सकते हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार, फरवरी में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता कम रही। बारिश भी सामान्य से कम हुई। लिहाजा, फरवरी के आखिरी सप्ताह में दिन का पारा सामान्य से एक से तीन डिग्री और रात का एक से दो डिग्री अधिक रहा।
Trending Videos

अब सताएगी धूप
फिलहाल भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-नीना परिस्थिति में तटस्थता और हिंद महासागर में द्विध्रुव की स्थिति के संयुक्त प्रभाव से मार्च में औसत से अधिक तापमान बने रहने की संभावना है। विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक सप्ताह भर तक कोई विक्षोभ सक्रिय न होने से धूप तेज होगी।
पहाड़ों के बादल मैदान में प्रवेश करेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 72 फीसदी और गति 20-25 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई।