सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman in consensual relationship was thrown from a moving train by her lover in Bareilly

प्रेमिका को दी ऐसी मौत: सहमति संबंध में रह रही महिला को प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंका, इस बात पर हुआ था विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 06 Mar 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

पानी के झगड़े में प्रेमी ने 35 वर्षीय रुखसाना को चलती ट्रेन से फेंक दिया। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने प्रेमी को हिरासत में लिया है। परिवार को सूचना दी गई है।

Woman in consensual relationship was thrown from a moving train by her lover in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चलती ट्रेन में पानी को लेकर हुए झगड़े के बाद सहमति संबंध में रह रही 35 वर्षीय महिला रुखसाना को उसके प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंक दिया। इससे महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। महिला के प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। जीआरपी ने महिला के परिवार को सूचना दी है, उनके आने पर तहरीर लेकर कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।

Trending Videos

जीआरपी बरेली सिटी थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल की निवासी रुखसाना को उसके पति इरफान ने छोड़ दिया था। रुखसाना के दो बच्चे शादाब और समीर ननिहाल में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रुखसाना काफी समय से मैनपुरी के किशनी निवासी एक युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। बरेली के सुभाषनगर में यह दोनों किराये के मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार के लिए रुखसाना और उसका प्रेमी 55307 कासगंज-रामनगर पैसेंजर से बरेली आए थे। यह गाड़ी शाम 5:40 बजे बरेली सिटी पहुंची।

जीआरपी को सूचना मिली कि रुखसाना और प्रेमी के बीच पीने के पानी को लेकर झगड़ा हो गया था। रुखसाना ने ट्रेन से कूदने की धमकी दी तो प्रेमी ने उसे धक्का दे दिया। रुखसाना के ट्रेन से कटकर दो टुकड़े हो गए। 

इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। रुखसाना के परिवारवालों को सूचना दी गई है। उनके आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed