{"_id":"69a9a7ba34c9a5c7090d36e0","slug":"bike-collided-with-the-ambala-cantt-special-train-got-stuck-in-the-engine-in-bareilly-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन से टकराई बाइक, इंजन में फंसकर एक किमी तक घिसटती रही; बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन से टकराई बाइक, इंजन में फंसकर एक किमी तक घिसटती रही; बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 05 Mar 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर और बरेली के बीच बृहस्पतिवार को बड़ा रेल हादसा होने से बचा। हुलासनगला ओवरब्रिज के नीचे अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन से बाइक टकरा गई। बाइक इंजन में फंसकर करीब एक किमी तक घिसटती चली गई। गनीमत रही कि इंजन पटरी से नहीं उतरा।
रेलवे ट्रैक किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में हुलासनगला ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की बाइक अंबाला कैंट मऊ स्पेशल एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। युवक बाल-बाल बचा। वहीं बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई और करीब एक किमी तक घिसटती रही। बहगुल नदी से आगे लाइखेड़ा गांव के सामने पोल नंबर 1271/12 पर ट्रेन रुकी, तब लोको पायलट को इसकी जानकारी हुई।
Trending Videos
जिसके बाद लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिलपुर आरपीएफ चौकी प्रभारी नरवीर सिंह मौके पर पहुंचे और इंजन में फंसी बाइक को निकलवाया। रेलवे ट्रैक पर बिखरे बाइक के पार्ट्स को हटवाया। तब तक करीब दस मिनट ट्रेन रुकी रही। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि बाइक के नंबर से पता लगा कि राहुल सिंह के नाम पर बाइक है, जो शाहजहांपुर जिले के गांव चारखौला का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन आती देख रेलवे ट्रैक पर बाइक छोड़ भाग गया युवक
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तब तक अप लाइन पर ट्रेन आ गई। ट्रेन देख युवक ने रेलवे ट्रैक पर ही बाइक छोड़ दी और भाग गया। जिससे बाइक इंजन में फंस गई। घटना की सूचना पर पथ निरीक्षक बिलपुर मोहम्मद जैद रजा ने मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। बाइक रगड़ने से कई मीटर तक रेलवे लाइन में लगी क्लिप भी उखड़ गई थी। बिलपुर आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक की तलाश की जा रही है।
