सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flower Show in amar ujala Bareilly campus from March 13

Flower Exhibition: बरेली में पुष्प प्रदर्शनी 13 मार्च से, तीन दिन तक फूलों से महकेगा अमर उजाला का आंगन

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में अमर उजाला की ओर से पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन इस बार 13 से 15 मार्च तक होगा। इस प्रदर्शनी में अलग-अलग वर्गों में फूल, कैक्टस, बोन्जाई का प्रदर्शन होगा। तीन दिन तक अमर उजाला का आंगन फूलों से महकेगा।  

Flower Show in amar ujala Bareilly campus from March 13
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आंखों को सुकून देते रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से तीन दिनों तक अमर उजाला परिसर महकेगा। कैक्टस और बोन्जाई का अनोखा संसार भी नुमाया होगा। तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी की शुरुआत 13 मार्च से होगी। इसमें पूरे शहर से बागवानी के शौकीन जुटेंगे। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से सबसे खास प्रविष्टि का चयन किया जाएगा। प्रदर्शनी के अंतिम दिन 15 मार्च को उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

Trending Videos


बरेली में अमर उजाला का यह सालाना आयोजन इस बार 13 से 15 मार्च तक होगा। पहले दिन प्रविष्टियां शामिल कराई जाएंगी। सुबह नौ बजे से दोपहर तक इन प्रविष्टि को सीजनल फ्लावर, कट फ्लावर, असाधारण वैरायटी, कैक्टस, बोन्जाई एवं गार्डन वर्ग में शामिल कराया जा सकता है। यह एंट्री अमर उजाला परिसर में ही कराई जा सकेगी। इसके लिए 13 तारीख तक पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को दिए जाएंगे प्रशस्तिपत्र 
चुने गए विजेताओं को अमर उजाला की ओर से पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र दिए जाएंगे। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को मौसम में आए बदलाव का अहसास कराना है। यह एक संदेश भी है कि जीवन के प्रत्येक क्षण को पूरी जिंदादिली से जिया जाए। फूलों की संगत मन को शांति भी देती है। प्रदर्शनी में सेल्फी प्वॉइंट भी होगा। यहां फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकेंगे। 

निर्णायक मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हेड ऑफ प्लांट साइंस डिपार्टमेंट डॉ. आलोक श्रीवास्तव, आईवीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह व बरेली कॉलेज के बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक खरे शामिल हैं।

यहां कराएं पंजीकरण
प्रदर्शनी में प्रविष्टि देने और अन्य जानकारी के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 7617701799 पर कॉल या मेसेज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed