सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pieces of meat found in paneer gravy customer creates ruckus at restaurant in Bareilly

Bareilly News: रेस्टोरेंट के पनीर में निकले मांस के टुकड़े, ग्राहक ने किया हंगामा, धर्म भ्रष्ट करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के फरीदपुर कस्बा में बुधवार शाम एक रेस्टोरेंट में हंगामा हो गया। यहां एक ग्राहक ने पनीर की सब्जी में मीट के टुकड़े मिलने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। 

Pieces of meat found in paneer gravy customer creates ruckus at restaurant in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के फरीदपुर कस्बा स्थित शान फैमिली रेस्टोरेंट में पनीर की सब्जी में मांस के टुकड़े मिलने का आरोप लगाकर ग्राहक ने हंगामा कर दिया। रेस्टोरेंट संचालक पर धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला परा ठाकुरान गढ़ी निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त के साथ फरीदपुर बड़े बाइपास पर भूरेखां गौटिया स्थित शान फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उन्होंने पनीर की सब्जी और रोटी ऑर्डर की। आरोप लगाया कि खाना खाने के दौरान पनीर में मांस के टुकड़े निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक पर की कार्रवाई 
विक्रम सिंह ने धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। ग्राहक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच कहासुनी हो गई। वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक शान अली को हिरासत में लेकर शांति भंग में कार्रवाई की।

सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों का कहना था कि रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज एक ही ग्रेवी में पकाई जाती हैं। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed