{"_id":"699769bd93ed5f23d508a159","slug":"a-young-man-was-duped-of-lakhs-of-rupees-by-being-trapped-in-a-honey-trap-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157670-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर युवक से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर युवक से लाखों की ठगी
विज्ञापन
पीड़ित चमन जिसके खाते से रुपए उड़े थे। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर बिल्सी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि उनके बेटे को सुनियोजित तरीके से ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर करीब 5.45 लाख रुपये नकद, महंगे मोबाइल फोन और लाखों रुपये के अन्य सामान की ठगी की गई है।
बिल्सी के मोहल्ला संख्या चार निवासी आलेवनी ने बताया कि अभियुक्तों ने एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत प्रार्थी के पुत्र अदनान को अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि अनुपम देवी नामक महिला ने पहले अदनान को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजकर प्रेमजाल में फंसाया। ब्लैकमेल कर उससे महंगे मोबाइल फोन खरीदवाए गए, जिसका भुगतान अदनान और उसके भाई के क्रेडिट कार्ड से किया गया।
आरोपी राकेश कुमार पर अदनान से 5,45,000 रुपये नकद लेने का आरोप है। बताया कि जब नवंबर 2023 में अदनान की शादी कहीं और तय हुई तो आरोपियों ने 75 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर उसे अवैध हथियारों के दम पर डराया और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में नौ लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें कोमल सिंह, अनुपम देवी, राकेश कुमार, दिवाकर सिंह, मोनिका, कामेश, विजेंद्र सिंह, शिवेंद्र और उदयवीर शामिल हैं।
भूमि बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, रिपोर्ट
बिसौली। जमीन बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में गांव कालूपुर निवासी जुगेंद्र सिंह की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित जुगेंद्र सिंह के अनुसार, गांव हत्सा में भूमि का सौदा संदीप गुप्ता व दीपा गुप्ता ने किया था। तय समझौते के तहत जुगेंद्र सिंह ने 18 सितंबर 2025 को चार लाख रुपये और 25 सितंबर 2025 को छह लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से स्थानांतरित किए। आरोप है कि कुल 9.30 लाख रुपये संदीप गुप्ता की दिवंगत मां शांति देवी के खाते में ट्रांसफर कराए गए, जबकि उनका निधन पहले ही हो चुका था।
पीड़ित का आरोप है कि बाद में इस भूमि का दान संदीप गुप्ता की पत्नी अपर्णा गुप्ता के नाम कर दिया गया। जब उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री या धनवापसी की मांग की तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी की जा रही है। कोतवाल राजेंद्र पुंडीर बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
बिना फोनकॉल और ओटीपी के खाते से निकल गए 49 हजार
बिल्सी। गांव नगला डल्लू में एक युवक के बैंक खाते से बिना किसी फोनकॉल और ओटीपी के 49,999 रुपये निकल जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नगला डल्लू निवासी चमन पुत्र इदरीश ने बताया कि वह अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 49,999 रुपये कटने का मैसेज आया। मैसेज देखते ही उनके होश उड़ गए। चमन का कहना है कि उन्हें न तो किसी व्यक्ति का फोन आया और न ही उन्होंने किसी को ओटीपी ही साझा किया। ऐसे में बिना फोनकॉल और ओटीपी के खाते से रकम निकलना उन्हें हैरान कर रहा है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा दी गई है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। संंवाद
Trending Videos