{"_id":"699769f2b5394119af051fa2","slug":"two-devotees-clashed-at-a-shiva-temple-villagers-intervened-badaun-news-c-123-1-bdn1010-157712-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिव मंदिर पर दो सेवादार भिड़े, ग्रामीणों ने किया बीच-बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिव मंदिर पर दो सेवादार भिड़े, ग्रामीणों ने किया बीच-बचाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। क्षेत्र के गांव घट बेहटी में प्राचीन शिव मंदिर पर अधिकार को लेकर दो सेवादार आपस में भिड़ गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया की प्राचीन शिव मंदिर पर एक वर्ष से लाइट गिरि महाराज देखभाल व पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। उनके पहले इस मंदिर की सेवा में हरि गिरि महाराज लगे थे। हरि गिरि, मंदिर की जमीन पर लगी फसल को बेचकर उससे हुई आय को मंदिर के रखरखाव पर खर्च करते हुए शेष राशि अपने काम में लेते थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब हरि गिरि महाराज पर गलत गतिविधियों के आरोप लगे तो वह आश्रम छोड़कर चले गए। इसके बाद ग्रामीणों ने लखनऊ अखाड़े से लाइट गिरि महाराज को मंदिर की देखरेख के लिए बुला लिया। एक वर्ष से लाइट गिरि महाराज ही मंदिर की सेवा करते आ रहे हैं।
बुधवार को पूर्व सेवादार हरि गिरि महाराज आश्रम पर आए और अपना हक जमाते हुए लाइट गिरि महाराज से झगड़ने लगे। सूचना ग्रामीणों को मिली तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों को समझाकर अलग किया और मामला शांत कराया। इसके बाद हरि गिरि महाराज ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने दो सेवादारों के बीच का मामला होने के नाते गंभीरता से लिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos