सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five criminals arrested, eight stolen batteries recovered

Budaun News: पांच बदमाश पकड़े, चोरी की गईं आठ बैटरियां हुईं बरामद

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Five criminals arrested, eight stolen batteries recovered
बिनावर पुलिस ने पकड़े बैटरा चोरी करने के आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बिनावर। पैदल मार्च कर रही पुलिस को देखकर एक टेंपो चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करके टेंपो रुकवाया तो उसमें चोरी की पांच बैटरियां बरामद हुईं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनको पूछताछ के बाद जेल भेजा गया। सभी आरोपी बरेली के रहने वाले हैं।
Trending Videos

पुलिस बृहस्पतिवार को बिनावर कस्बा में मोहम्मदपुर बिहार रोड पर पुलिस पैदल मार्च कर रही थी। तभी पुलिस को सवारियों से भरा टेंपो आता दिखा। पुलिस को देखकर टेंपो चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करके उसको रोक लिया। टेंपो सवार पांचों लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह बैटरी चोरी कर बेच देते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के अंगूरीटांडा निवासी ताजीव, आमिर, मोहम्मद कैफ, ताहिर अली व रुस्तम उर्फ शमशाद बताया। उनके पास से आठ बैटरियां मिली हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed