{"_id":"699769cd20d1a595a006fe47","slug":"transgenders-clash-over-supremacy-two-reports-in-24-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157668-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वर्चस्व की लड़ाई में किन्नरों में मारपीट, 24 घंटे में दो रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वर्चस्व की लड़ाई में किन्नरों में मारपीट, 24 घंटे में दो रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। किन्नरों के दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही। पहले उझानी क्षेत्र में बंधक बनाकर किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। रिपोर्ट लिखाकर लौट रहे किन्नरों की गाड़ी को रोकर, दूसरे पक्ष के किन्नरों ने जमकर मारपीट की और गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। साथ ही एक किन्नर को अगवा करने का भी आरोप लगाया। सिविल लाइंस व उझानी कोतवाली में किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कुंवरगांव निवासी तराना किन्नर ने बताया कि 18 फरवरी को वह अपने साथियों के साथ उझानी थाने से रिपोर्ट लिखाकर लौट रही थीं। रास्ते में शना उर्फ विजय, जोया किन्नर, नैना किन्नर और उनके अन्य साथियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से तराना और उनके साथियों के साथ मारपीट की। उनकी गाड़ी भी तोड़ दी।
हमले में राधा किन्नर और बबली किन्नर को गंभीर चोटें आईं। तराना ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और उपनिरीक्षक नीरज कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
बधाई मांग रहे किन्नरों को बंधक बनाकर पीटा, जान से मारने की धमकी
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में किन्नरों के एक समूह ने बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विनीता किन्नर ने बताया कि वह अपने साथियों बबलू, मुस्कान और किशन के साथ क्षेत्र में बधाई मांग रही थीं। आरोप है कि गंगा उर्फ विजय उर्फ सना, जो कि बिल्सी रोड उझानी का निवासी है, ने मारपीट की। साथ ही उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पीड़ितों को वहां से छुड़ाया गया। पुलिस ने सभी घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायती पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को सौंपी गई है। संवाद
Trending Videos