{"_id":"6a776c64ffc2f60cba0956f8","slug":"accused-who-fired-at-teenager-arrested-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113744-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किशोर पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किशोर पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जेवर पुलिस की गिरफ्त में किशोर पर फायरिंग करने वाला आरोपी। स्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुर। कस्बा स्थित पुराना बाजार में तीन दिन पहले किशोर को गोली मारने वाले आरोपी भूरी उर्फ नजर मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रुपये के लेनदेन के विवाद में आरोपी ने दुकानदार पर फायरिंग की थी, लेकिन गोली वहां से गुजर रहे किशोर उमर को लग गई थी। उमर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जेवर एसीपी राजीव कुमार सिसोदिया ने बताया कि जहांगीरपुर के व्यापारियान मोहल्ला निवासी आमिर खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने पड़ोसी युसूफ से एक प्लॉट खरीदा था। इसका बैनामा आमिर ने अपनी मां शमीम के नाम कराया था। इसके लिए उन्होंने इसके लिए युसूफ के बेटे शेर मोहम्मद को बैनामा के लिए सात लाख रुपये दे दिए और दो अगस्त को 1.95 लाख रुपये भी दे दिए।
इसके बावजूद शेर मोहम्मद का छोटा भाई भूरी उर्फ नजर भी उनसे रुपये मांग रहा था, तो उन्होंने बता दिया कि रुपये पीड़ित ने शेर मोहम्मद को दे दिए हैं। इस बात पर भूरी नाराज हो गया और दोनों के बीच विवाद हो गया। बुधवार दोपहर को आमिर पुराना बाजार में स्थित अपनी रेत व ईंट की दुकान पर मौजूद थे। तभी भूरी उर्फ नजर मोहम्मद वहां आया और तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
आमिर ने कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन गोली बाजार में सामान लेने आए उमर की पीठ पर लग गई। इसमें उमर घायल हो गया और आरोपी वहां से भाग गया। इसमें पुलिस ने आरोपी भूरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार रात को पुलिस ने आरोपी भूरी को ग्राम थौरा के सामने ईंट के भट्टे के पास से गिरफ्तार किया और उससे तमंचा बरामद किया गया। एसीपी ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में सात मामले दर्ज हैं।