{"_id":"6a776ad8e5bc7128a705a62a","slug":"the-outbreak-of-fever-is-on-the-rise-amidst-rain-and-humidity-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-162219-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बारिश और नमी के बीच बुखार का बढ़ता जा रहा प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बारिश और नमी के बीच बुखार का बढ़ता जा रहा प्रकोप
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर खड़े मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव का असर बच्चों से लेकर बड़ों की सेहत पर पड़ रहा है। बारिश के बाद नमी और मच्छरों के प्रकोप के चलते लोग वायरल बुखार की चपेट में अधिक आ रहे हैं। इनमें अधिकांश ऐसे हैं जिनकी इम्युनिटी कमजोर है। शनिवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में करीब 250 बुखार पीड़ितों को परामर्श दिया गया।
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में पिछले दो माह से वायरल बुखार के मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। इनमें बड़ों के अलावा बच्चे भी शामिल रहते हैं। चिकित्सकों के अनुसार रात के समय हवा में नमी की वजह से वायरस वृद्धि करते हैं। वायरस तेजी से हवा में फैलता है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। अस्पताल पहुंची महिला शकुंतला ने बताया कि बेटे को दो दिन से बुखार है। चिकित्सक से परामर्श लिया है। शबनम ने बताया कि बेटी को बुखार होने पर चिकित्सक को दिखा दवा ली हैं।
मेडिसिन विभाग के डॉ. चर्चित गुप्ता ने बताया कि मौसम बदलने से वायरस का संक्रमण बढ़ जाता है। ऐसे में इम्युनिटी कमजोर वाले लोग संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को लक्षण के आधार पर जांच करवा परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
--
कोट...
ओपीडी में बच्चों से लेकर बड़े बुखार समेत अन्य बीमारी से पीड़ित होने पर परामर्श लेने आ रहे हैं। सभी को जरूरी दवा, जांच एवं परामर्श की सुविधा दी जा रही हैं। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय