{"_id":"6a776a06143d8e4dbc0a0802","slug":"special-train-to-run-between-aligarh-and-rajghat-until-the-28th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-162184-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अलीगढ़-राजघाट के बीच 28 तक चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अलीगढ़-राजघाट के बीच 28 तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। सावन माह के प्रत्येक सोमवार व पूर्णिमा पर गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट-राजघाट पहुंचेंगे। इसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भीड़ को देखकर उत्तर मध्य रेलवे ने अलीगढ़-राजघाट नरौरा के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार व 12 और 28 अगस्त को अप-डाउन संचालित होगी।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह में श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए अलीगढ़-राजघाट नरौरा अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जो 10, 12, 17, 24 और 28 अगस्त को अलीगढ-राजघाट नरोरा के बीच अप-डाउन संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04187 अलीगढ़ से सुबह 05:40 बजे रवाना होकर मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामई हाल्ट, गोधा हाल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हाल्ट और डिबाई होते हुए सुबह 7:15 बजे राजघाट नरौरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04188 राजघाट नरौरा से सुबह 08:15 बजे चलेगी और डिबाई, धरमपुर हाल्ट, अतरौली रोड, गोधा हाल्ट, सुनामई हाल्ट, हरदुआगंज तथा मंजूरगढ़ी स्टेशनों पर ठहरते हुए सुबह 09:55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार सफर कर सकते हैं।