{"_id":"6a776b7393abf2046c00c7db","slug":"after-being-bitten-by-a-snake-he-took-medicine-in-the-village-to-neutralize-the-venom-when-his-condition-became-critical-he-was-taken-to-the-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-162199-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सांप ने डसा तो गांव में पी जहर उतारने की दवा, हालत गंभीर तो पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सांप ने डसा तो गांव में पी जहर उतारने की दवा, हालत गंभीर तो पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। पशुओं के लिए चारा डालते समय एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। सांप डसने के बाद परिजन एक घंटे बाद एक वैध के पास ले गए। दवा पीकर घर आने के बाद बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के नए भवन की इमरजेंसी में ले आए। बुजुर्ग को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। उधर, एक अन्य बुजुर्ग को भी खेत पर टहलते समय सांप ने डस लिया। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी सांप डसने पर चिकित्सालय लाया गया।
फिलहाल चारों को एंटी स्नैक वेनम लगा दी गई हैं। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव नगला करन निवासी 58 वर्षीय कुर्री सिंह पुत्र रतन सिंह शनिवार सुबह करीब 04:45 बजे घर पर पशुओं के लिए चारा डाल रहे थे। पशुओं की खोर में चारे को मिलाते समय एक सांप ने उनके सीधे हाथ की छोटी अंगुली में डस लिया। पुत्र बबलू ने बताया कि पिता ने करीब एक घंटे बाद बताया तो उन्हें गांव में ही सांप डसने पर दवा पिलाने वाले के पास ले गए। दवा पीने के बाद उन्हें घर ले आए।
घर ले आने के बाद पिता की आंखों पर भारीपन व नींद आने की समस्या होने लगी तो उन्हें बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन में ले आए। जिन्हें चिकित्सकों ने भर्ती कर एंटी स्नेक वेनम लगा उपचार शुरू कर दिया। वहीं, दूसरी ओर सिकंदराबाद के गांव भटपुरा निवासी 70 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह शनिवार सुबह करीब 06:15 बजे खेत पर धान की फसल को देख रहे थे।
विज्ञापन
पुत्र प्रमोद कुमार ने बताया कि तभी फसल में से निकले एक सांप ने पिता के सीधे पैर के घुटने पर डस लिया। पिता को तत्काल बुलंदशहर ले आए। इसके अलावा अनूपशहर निवासी 22 वर्षीय दिपांशु और गांव पवसरा निवासी 47 वर्षीय संजीव को भी सांप के डसने पर परिजन लेकर पहुंचे। सभी को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।
-- कोट
एक बुजुर्ग को सांप डसने के करीब दो घंटे बाद परिजन लेकर आए। इसके अलावा तीन अन्य को परिजन सांप डंसने के कुछ देर बाद ही ले आए। चारों को वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज