{"_id":"6a776a3e5c57de162b08a44e","slug":"supply-inspector-facing-misconduct-while-arriving-to-inspect-a-ration-dealer-had-to-return-without-conducting-the-inspection-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-162234-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राशन डीलर की जांच करने पहुंची आपूर्ति निरीक्षक से अभद्रता, बिना जांच लौटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राशन डीलर की जांच करने पहुंची आपूर्ति निरीक्षक से अभद्रता, बिना जांच लौटना पड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव वाहनपुर में राशन डीलर के खिलाफ शिकायत की जांच करने पहुंची आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह के साथ अभद्रता किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एसडीएम खुर्जा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गांव वाहनपुर के राशन डीलर के खिलाफ कम राशन दिए जाने की शिकायत मिली थी। जांच के लिए टीम गठित की गई थी। आपूर्ति निरीक्षक जांच करने लिए पहुंची थी।
बताया कि इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने टीम का विरोध शुरू कर दिया। कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए टीम बिना जांच ही वापस लौट आई। बताया कि अब प्रकरण की जांच नायब तहसीलदार करेंगे। आरोपियों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एक ग्रामीण ने बताया कि लोगों ने आपूर्ति निरीक्षक की गाड़ी को रोक दिया और उनके साथ अभद्रता की।
वर्जन
शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक जांच करने के लिए गई थीं। लोगों के बयान दर्ज करने के दौरान मौके पर कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए जांच को रोक दिया। जब वह गाड़ी में बैठकर वापस जाने लगीं तो इन लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी को लगाकर उनकी गाड़ी को रोक दिया। करीब आधा घंटे तक उनकी गाड़ी को रोका गया। प्रीति सिंह, आपूर्ति निरीक्षक