{"_id":"6a776958a745a1b2110667c2","slug":"allegation-against-a-mother-of-holding-her-daughter-captive-and-beating-her-after-accusing-her-of-theft-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-162241-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बेटी पर चोरी का आरोप लगाकर मां बेटी को बंधक बनाकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बेटी पर चोरी का आरोप लगाकर मां बेटी को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव तोमडी में चोरी का आरोप लगाकर मां बेटी को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है। मारपीट में मां, बेटी घायल हो गईं, पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीड़िता ने बताया कि उनकी बेटी गांव में एक युवक के यहां काम करती है। आरोप है कि छह अगस्त की रात युवक ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी देते हुए घर बुलाया। जब वे उसके घर पहुंचीं तो उनकी बेटी पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें और बेटी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट और छेड़छाड़ की गई।
महिला ने बताया कि पिटाई से उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया और उनकी बेटी बेहोश हो गई। शुक्रवार की दोपहर मौका पाकर वे वहां से किसी तरह निकलकर आईं। शनिवार को तड़के उनकी बेटी अपने ननिहाल पहुंच गई। बेटी के बताने पर मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाखवटी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मां, बेटी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने थाना औरंगाबाद पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
वर्जन
महिला की बेटी गांव में एक युवक के घर काम करती है। उसपर गहने चोरी कर सराफ के यहां बेचने का आरोप है। आरोपी के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। बंधक बनाने का आरोप निराधार है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रखर पांडेय, सीओ सिटी