फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People angry over pieces of meat found outside Shiva temple

Bulandshahar News: शिव मंदिर के बाहर मांस के टुकड़े मिलने पर लोगो में रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
People angry over pieces of meat found outside Shiva temple
खुर्जा के मुंडाखेड़ा मार्ग पर ​शिव मंदिर के बाहर मांस के टुकडे़ मिलने के बाद मौके पर मौजूद स्था
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा रोड पर प्राचीन शिव मंदिर के बाहर शनिवार शाम को मांस के टुकड़े मिले। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। वहीं पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच की और अवशेष हटाकर सफाई कराई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बजरंग दल के नितिन पंडित ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुंडाखेड़ा रोड पर शिव मंदिर के बाहर मांस के टुकड़े पड़े हैं। सूचना पर पहुंचे और देखा तो अवशेष पड़े थे। पवित्र सावन माह में ऐसा करना हिंदू धर्म के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाना है। इस संबंध में पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मंदिर मुख्य मार्ग पर है। संभावना है कि किसी कूड़े के वाहन से आते-जाते वक्त पशु अवशेष गिर गए होंगे। फिलहाल पुलिस टीम जांच कर रही है कि अवशेष गलती से गिरे हैं या किसी ने जानबूझ कर गिराए हैं। स्थानीय एक दुकानदार का यह भी कहना है कि पेड़ पर बैठे चिड़िया के घोंसले से अंडा समेत बच्चा नीचे गिर गया, जो वाहन के पहिए में आने पर मर गया। आस पास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed