{"_id":"69d53bdc17d3b0a20907841a","slug":"tension-due-to-discovery-of-cattle-remains-in-sankhani-forest-police-took-charge-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-151668-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सांखनी के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सांखनी के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सांखनी के जंगल में सोमवार देर रात गोवंश के अवशेष मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाला।
ग्रामीणों ने जंगल स्थित एक नाले में गोवंश के अवशेष देखे, जिसकी सूचना तेजी से क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर सीओ अनूपशहर विकास चौहान, कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार और एसओजी की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पशु चिकित्सक डॉ. सौरभ को बुलाकर अवशेषों का परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें गड्ढे में दबवा दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार सुबह भी नाले और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। सीओ विकास चौहान ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। 4-5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है।
Trending Videos