{"_id":"6993620641b124af040e062e","slug":"a-glimpse-of-sanatan-culture-seen-in-the-paras-mountain-model-etah-news-c-163-1-eta1002-146495-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पारस पर्वत मॉडल में दिखी सनातन संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पारस पर्वत मॉडल में दिखी सनातन संस्कृति की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित शिवरात्रि उत्सव के दूसरे दिन भी विविध आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके तहत शिव आराधना के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि निदेशक सुमित कुमार ने कहा कि भारतीय समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के वैश्विक प्रसार में ब्रह्माकुमारी संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्गुणों व आध्यात्मिक ज्ञान को जनमानस तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य संस्था कर रही है।
सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने से मन को शांति और स्थिरता मिलती है। माउंटआबू से आए बीके शिव भाई ने कहा कि लोग सामान्यत भगवान को मंदिर-मस्जिदों में खोजते हैं परंतु वर्तमान समय में परमात्मा स्वयं इस धरा पर अवतरित होकर मार्गदर्शन दे रहे हैं।
उनके साथ उषा बहन, रीना बहन, अलका बहन, मनोज भाई सहित बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमार व ब्रह्मकुमारियां उपस्थित रहीं। महाशिवरात्रि अवसर पर सनातन संस्कृति की प्रत्यक्ष झलक नामक कार्यक्रम मालगोदाम रोड स्थित वृंदावन धाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पारस पर्वत का आकर्षक मॉडल तैयार किया गया जो एक संकल्प और आध्यात्मिक दृष्टि का प्रतीक था। मॉडल में विशुद्ध मंत्रधारा का संदेश व गोवर्धन पर्वत व संकट पर्वत के प्रतीकात्मक रूप से जीवन में सुख शांति और साधना का संदेश प्रस्तुत किया गया।
ब्रह्माकुमार संतोष ने बताया कि इस पारस पर्वत अवतार की अवधारणा ब्रह्मा की रात्रि व ब्राह्मणी समय को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। मीनू बहन, श्याम सिंह भदोरिया, सूरज भाई, हर सिंह, राजवीर भाई, मंजू, लता, सोनम, शिवानी, लक्ष्मी, काजल ने कार्यक्रम के संचालन व तैयारियों में विशेष भूमिका निभाई।
Trending Videos