{"_id":"69935f6eb3b92484520a14eb","slug":"youths-going-to-attend-a-wedding-died-in-a-road-accident-etah-news-c-163-1-eta1001-146463-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शादी में शामिल होने जा रहे युवकों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शादी में शामिल होने जा रहे युवकों की सड़क हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शादी समारोह में शामिल होने ननिहाल जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इसकी वजह से एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
गांव धनीपुर थाना महुआ खेड़ा जिला अलीगढ़ निवासी शेर सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम बेटा बंटी (28) अपने दोस्त धीरज (27) के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। दोनों युवक बाइक से ननिहाल रजपुरा लखौरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर मलावन थाना क्षेत्र में जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल मार्ग के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फोन कॉल के माध्यम से परिजन को जानकारी दी। उनके पहुंचने के बाद सोमवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
Trending Videos