सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Work has been started to provide 24-hour water supply in posh areas.

Etah News: पॉश इलाकों में 24 घंटे जलापूर्ति देने का काम किया गया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Work has been started to provide 24-hour water supply in posh areas.
विज्ञापन
एटा। जलनिगम की पायलट परियोजना के तहत शहर के तीन पॉश इलाकों में 24 घंटे जलापूर्ति देने का काम शुरू कर दिया गया है। मोहल्लों में सड़कों की खोदाई शुरू कर दी गई है। लगभग आठ माह के अंदर तीनों इलाकों के घरों में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos


पायलट परियोजना के तहत शहर के शांति नगर, अरुणा नगर और इंद्रपुरी में करीब 20 करोड़ की लागत से जलापूर्ति पहुंचाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। चार नए नलकूप बनाकर जलापूर्ति दी जाएगी। जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई शुरू कर दी है। पाइप लाइन बिछाने के लिए सबसे पहले अरुणा नगर में सड़क खोदाई कार्य शुरू किया गया है। पहले चरण में अरुणा नगर में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। तीनों मोहल्लों में कुल 18 किलोमीटर लंबी पाइप लाइनें बिछाई जाएगीं और 2000 से अधिक घरों को 24 घंटे जलापूर्ति देने वाली योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नलकूप के लिए नहीं मिल पा रही जगह : अवर अभियंता कौशल किशोर ने बताया कि इस परियोजना के तहत चार नए नलकूप बनाए जाने हैं। इसमें तीन नलकूप बनकर तैयार हो चुके हैं लेकिन एक के लिए जगह नहीं मिल रही है। इसके लिए जगह चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed