{"_id":"69935fc575293af79b03198b","slug":"uncle-dies-in-accident-while-going-to-distribute-nieces-wedding-card-etah-news-c-163-1-eta1001-146505-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भतीजी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे चाचा की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भतीजी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे चाचा की हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भतीजी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद जानकारी मिलते ही घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
थाना निधौली कलां क्षेत्र में गांव रफत नगर सेंथरा के पास बाइक सवार सुरेश चंद्र (55) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। फिरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र के गांव करारा निवासी राम रहीस ने बताया कि भाई सुरेश चंद्र भतीजी की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। 18 फरवरी को शादी है तो वह कार्ड बांटने का काम कर रहे थे।
इसी बीच निधौली कलां की ओर जाते समय रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी घर पहुंचते ही कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
Trending Videos