सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children are falling ill due to changing weather, more than 200 have been given treatment.

Etah News: मौसम बदलने से बच्चे पड़ रहे बीमार, 200 से अधिक को दिया गया उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Children are falling ill due to changing weather, more than 200 have been given treatment.
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती बीमार बच्चे व उनकी देखरेख में बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
एटा। मौसम बदलने की वजह से सबसे अधिक बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। सर्दी, खांसी और बुखार के साथ डायरिया जैसी शिकायतें हो रही हैं। बच्चा वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। सोमवार को लगभग 200 बच्चों को उपचार दिया गया।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में सोमवार को 200 बीमार बच्चों को उपचार दिया गया। इसमें सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित बच्चे शामिल रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। सर्दी, खांसी, व जुकाम से बच्चे सबसे अधिक परेशान हो रहे हैं। डायरिया से पीड़ित बच्चे भी आ रहे हैं। बताया कि बच्चा वार्ड में कुल 16 बच्चों को भर्ती किया गया है। इसमें 6 बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य बच्चे सांस और बुखार से पीड़ित हैं। उनको उपचार दिया जा रहा है। बताया कि इसके साथ ही एसएनसीयू वार्ड में कुल 16 बच्चों को भर्ती किया गया है जो नवजात से ही कमजोर हैं। उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed