{"_id":"69a9ba6272cd32164f04a7c9","slug":"married-woman-found-hanging-at-her-parents-home-etah-news-c-163-1-eta1002-147270-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 19 वर्ष की उम्र में शादी, दो साल में दे दी जान, ससुराल में इस कदर प्रताड़ित की गई संगीता; मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 19 वर्ष की उम्र में शादी, दो साल में दे दी जान, ससुराल में इस कदर प्रताड़ित की गई संगीता; मौत को लगाया गले
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर बझेड़ा में 21 वर्षीय विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
संगीता का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर बझेड़ा में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
गांव हिम्मतपुर बझेड़ा निवासी संगीता (21) ने बृहस्पतिवार को घर के अंदर फंदे से लटका आत्महत्या कर ली। परिजन जब उसे फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद शव को नीचे उतारकर चारपाई पर रखा और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची मिरहची थाना पुलिस और डायल 112 की टीम व क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पिता रोहन लाल ने बताया कि संगीता का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व जलेसर थाना क्षेत्र निवासी नीरज के साथ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह के करीब एक वर्ष बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद संगीता पिछले लगभग एक वर्ष से अपने मायके में ही रह रही थी। बताया कि वह घटना के समय खेत पर गए हुए थे उस समय घर में बेटी अकेली थी। उनका आरोप है कि दामाद शराब का आदी था और अक्सर उसे परेशान करता था जिससे वह काफी समय से मायके में रह रही थी। मिरहची थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना प्राप्त हुई थी।
मौके पर पुलिस के साथ फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
