सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two cattle died in a fire in a hut

Etawah News: झोपड़ी में लगी आग, दो मवेशियों की जलकर मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two cattle died in a fire in a hut
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के बोझा गांव में मंगलवार देर रात किसान की झोपड़ी में आग लग गई। लपटों में झुलसकर किसान की दो मवेशियों (भैंस) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos

क्षेत्र के बोझा गांव निवासी किसान कमलेश ने बताया कि देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह घर पर सो रहा था। घर के बाहर रखी झोपड़ी में दो भैंस बंधी हुई थी। किसी कारण झोपड़ी में आग लग गई। लपटों से दोनों भैंस घिर गई और आग की चपेट में आने से उनकी जलकर मौत हो गई। झोपड़ी में रखा भूसा आदि अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। किसान ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed