{"_id":"698ccebd1369644c950f1dc7","slug":"two-platforms-will-be-built-the-eighth-railway-line-will-be-laid-etawah-news-c-216-1-etw1005-137653-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बनेंगे दो प्लेटफार्म, बिछाई जाएगी आठवीं रेलवे लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बनेंगे दो प्लेटफार्म, बिछाई जाएगी आठवीं रेलवे लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने बुधवार दोपहर इटावा जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने नए प्रस्तावित प्लेटफार्मों की लोकेशन देख स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए दो नए प्लेटफार्म बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही आठवीं रेलवे लाइन बिछाने की स्वीकृत दी। उन्होंने सेकंड एंट्री का काम मार्च तक हर हाल में पूरा करने की बात भी कही।
मंडल रेल प्रबंधक ने सबसे पहले दो नए प्लेटफार्म बनाने व आठवीं रेलवे लाइन बिछाने की लोकेशन देखी। बताया कि नए प्लेटफार्म लगभग 600 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े बनाए जाएंगे जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में भी आसानी होगी। सर्वे का काम पूरा हो चुका है और निर्माण की ड्राइंग भी तैयार कर ली गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूछा कि निर्माण के दौरान किन विभागों के कार्यालयों को हटाना पड़ेगा और इसके लिए क्या व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने उन्हें पूरी योजना की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक/टूंडला, अमित आनंद, मंडल इंजीनियर-तृतीय अंकित गुप्ता समेत कई अधिकारी, सुपरवाइजर एवं निरीक्षक मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने 12 मीटर चौड़े निर्माणाधीन नए फुट ओवर ब्रिज का भी जायजा लिया। उन्होंने काम की गति और गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके बाद वह सेकंड एंट्री स्थल पर पहुंचे और वहां बचे कार्यों की मार्च तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए ताकि यात्रियों को स्टेशन पर प्रवेश और निकास में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि स्टेशन के सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान प्रबंधक ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भरथना रेलवे क्रॉसिंग पर कार फंसने की घटना पर चालक की लापरवाही बताई। कहा कि फाटक बंद होते समय कार चालक ने जानबूझकर वाहन आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ खतरनाक हैं बल्कि पूरे परिवार को संकट में डाल सकती हैं।
Trending Videos