सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman dies in car-auto collision

Etawah News: कार-ऑटो की टक्कर में महिला की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in car-auto collision
विज्ञापन
बकेवर/ लवेदी। लखना चकरनगर मार्ग पर रेंज कोठी के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बकेवर के 50 शैया अस्पताल भेजा। अस्पताल में एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जबकि एक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
Trending Videos

बुधवार दोपहर करीब एक बजे सवारियां लेकर लखना से चकरनगर की ओर जा रहा ऑटो सामने से आ रही कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार व ऑटो दोनों सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। बाद में ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक राजेश त्रिपाठी निवासी दाऊदपुरा, नीतेश, कार्तिक निवासी डिभोली और अनूपा देवी (48) निवासी चकरनगर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अनूपा को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश और नीतेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर कार्तिक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। महिला के पति सूबेदार सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ भरथना क्षेत्र से भांजी की शादी से लौट रहा था।
ऑटो से चकरनगर की तरफ जा रहा था। लवेदी थाना क्षेत्र के रेंज कोठी के पास कार ने सामने से टक्कर मार दी। ऑटो में सवार सूबेदार को कोई चोट नहीं आई है। एसओ प्रीति सेंगर ने बताया कि कार चालक मौके से भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed