सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anurag Dubey alias Dabban gets bail from High Court

Farrukhabad News: अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Anurag Dubey alias Dabban gets bail from High Court
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल में निरुद्ध गैंगस्टर के आरोपी एवं माफिया अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है।
Trending Videos

जमानत आदेश मिलने के बाद स्थानीय गैंगस्टर न्यायालय में जमानत दाखिल कराई गई, जिसके आधार पर रिहाई परवाना भी जारी कर दिया गया। हालांकि, अनुराग दुबे की रिहाई फिलहाल संभव नहीं हो सकी। सीजेएम मैनपुरी की अदालत से हत्या और जानलेवा हमले के मामले में जारी बी वारंट को तामील करा लिया गया है। इसके चलते उन्हें दूसरे मामले में न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया। जिससे जेल से उनकी रिहाई पर रोक लग गई।
गौरतलब है कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में माफिया अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, उनके भाई एवं ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे बब्बन सहित अन्य आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया था। मंगलवार को उच्च न्यायालय से जमानत आदेश प्राप्त होने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जमानत दाखिल की गई। इसके बावजूद बी वारंट के कारण उनकी रिहाई टल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed