सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two home guards clashed over extortion, resulting in a physical altercation and their uniforms being torn.

Farrukhabad News: उगाही के विवाद में भिड़े दो होमगार्ड, मारपीट, वर्दी फटी

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 08 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two home guards clashed over extortion, resulting in a physical altercation and their uniforms being torn.
फोटो-40 रेलवे स्टेशन तिराहे पर मारपीट के बाद जमीन पर गिरा होमगार्ड। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम ड्यूटी के दौरान दो होमगार्ड आपस में भिड़ गए। मारपीट की मुख्य वजह उगाही के पैसों में बेईमानी बताई जा रही है।
Trending Videos

रेलवे स्टेशन तिराहे पर यातायात सिपाही सिद्ध गोपाल, महिला सिपाही साधना, होमगार्ड विशाल वर्मा और रमाकांत अग्निहोत्री ड्यूटी पर तैनात थे। शाम करीब चार बजे होमगार्ड विशाल वर्मा ने रमाकांत अग्निहोत्री को गाली देना शुरू कर दिया। जवाब में रमाकांत ने भी कुछ कहा, जिसके बाद विशाल ने उन्हें जमीन पर पटक कर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान रमाकांत एक राहगीर की बाइक पर गिरे, जिससे उसका इंडिकेटर टूट गया। एक राहगीर ने बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग किया। मौके पर मौजूद यातायात के सिपाही कुछ देर तक तमाशबीन बने रहे। बाद में उन्होंने दोनों होमगार्डों से बात की, जो एक-दूसरे पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद उगाही के पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था। यातायात उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों होमगार्डों को ड्यूटी से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed