सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand for cancellation of arms license of former head

Farrukhabad News: आरोपी पूर्व प्रधान के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for cancellation of arms license of former head
विज्ञापन
अमृतपुर। साइकिल मिस्त्री ओमवीर राठौर अपहरण व हत्याकांड में नामजद आरोपी पूर्व प्रधान के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त किए जाने की मांग की गई है। मोदी राठौर सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर पाल राठौर ने जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव गुजरपुर पमारान निवासी साइकिल मिस्त्री ओमवीर राठौर का अपहरण व हत्या में नामजद पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव ने अपने आपराधिक मामलों को छिपाकर शस्त्र लाइसेंस बनवा लिया। संगठन ने न केवल लाइसेंस निरस्त करने, बल्कि लाइसेंस जारी करने में संलिप्त संबंधित अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव गुजरपुर पमारान निवासी साइकिल मिस्त्री ओमवीर राठौर 20 जुलाई को दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। उन्होंने पत्नी धर्मशिला से खाना लगाने को कहा और इसी दौरान दोस्त रामू यादव के साथ घर से निकले थे। इसके बाद उनका अपहरण कर हत्या कर दी गई और शव को खेत में दफना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में 31 अगस्त को पत्नी धर्मशिला ने रामू यादव सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक अप्रैल को करीब आठ माह बाद मुख्य आरोपी रामू यादव के खेत से ओमवीर राठौर का कंकाल बरामद किया था। इस मामले में पुलिस रामू, उसके भाई सुरजीत व पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed