सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Constable increased his prestige in national competition

Gonda News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिपाही ने बढ़ाया मान

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Constable increased his prestige in national competition
विज्ञापन
गोंडा। सशस्त्र सीमा बल की ओर से सिलीगुड़ी में हुई ऑल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर की बाॅस्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने गोंडा पुलिस के आरक्षी मंगत राम को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया।
Trending Videos


पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल की ओर से जनवरी में द्वितीय ऑल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें देश के विभिन्न अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस की टीमों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस की बास्केटबॉल टीम ने शानदार समन्वय और खेल कौशल दिखाया। टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। गोंडा पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी मंगत राम ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन से टीम को निर्णायक बढ़त मिली और पहला स्थान हासिल हुआ। एसपी ने आरक्षी मंगत राम को सम्मानित करते हुए उनके खेल कौशल, समर्पण और अनुशासन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed