{"_id":"6997591441e91e6ca20429c4","slug":"two-groups-clashed-in-election-rivalry-four-rounds-fired-gonda-news-c-100-1-gon1020-152561-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चुनावी रंजिश में दो गुट भिड़े, चार राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चुनावी रंजिश में दो गुट भिड़े, चार राउंड फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग।
विज्ञापन
करनैलगंज। चंगेरिया गांव में बुधवार देर रात चुनावी रंजिश में दो गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान तमंचे से चार राउंड फायरिंग हुई। इससे दहशत फैल गई। इस दौरान छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि लोहे की रॉड से हुए हमले में वृद्ध जख्मी हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
गांव निवासी विष्णुदेव दीक्षित के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे सौरभ प्रताप सिंह उर्फ भोलू अपने 18 साथियों के साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। विष्णुदेव का आरोप है कि शेष सिंह ने उनके पिता कमला प्रसाद दीक्षित पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो आरोपियों ने तमंचे से चार राउंड फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से आर्यन दीक्षित घायल होकर गिर पड़े। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर आर्यन को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
सूचना पर रात में ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच ली। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि आठ नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
आरोपियों की तलाश में लगाई गईं पुलिस टीमें
विष्णुदेव दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने सौरभ प्रताप सिंह उर्फ भोलू, अजय सिंह, रिंकू सिंह, शेष सिंह, गौरव सिंह, प्रमोद राजपूत, बरखू, चंदन यादव सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए दस अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रभारी कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
Trending Videos