{"_id":"69983abaa5c96c3df9041d60","slug":"video-video-pal-naramanae-ka-le-sara-maugdhavakara-paratharashana-parashasana-ka-khalfa-jataya-aakarasha-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुल निर्माण के लिए सिर मुड़वाकर प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुल निर्माण के लिए सिर मुड़वाकर प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश
गोंडा। इटियाथोक क्षेत्र के जर्जर बिसुही पुल के नव निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। धरना-प्रदर्शन के 14वें दिन शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध दर्ज कराते हुए पुल के नीचे बैठकर सिर मुड़वाया और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से मांग उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
जिला उपाध्यक्ष युगांक मिश्रा ने बताया कि अब तक हजारों लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज चुके हैं और 12 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है। इसके बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाकर विरोध जताया और अपने कटे बाल मुख्यमंत्री को समर्पित करने की घोषणा की।
मोहनपुर निवासी भूपेन तिवारी ने कहा कि वह प्रतिदिन इसी पुल से होकर निजी कंपनी में नौकरी के लिए जाते हैं। जर्जर हालत के कारण घंटों जाम में फंसना पड़ता है, जिससे वेतन भी कटता है। उन्होंने छात्र पंचायत के आंदोलन का समर्थन करते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पुल का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की।
प्रदर्शन में अभिषेक वर्मा, आदित्य द्विवेदी, हिमांशु मिश्रा, सरताज, शहजादा, शुभम, अमन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।