{"_id":"693f0b1723927c036c053267","slug":"the-body-of-a-young-man-who-was-on-his-way-to-his-in-laws-house-was-found-hanging-from-a-tree-along-the-way-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-133665-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ससुराल जा रहे युवक का रास्ते में पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ससुराल जा रहे युवक का रास्ते में पेड़ से लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। ससुराल जाने की बात कह कर घर से निकले युवक का शव शनिवार को रास्ते में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पिता ने जमीन के विवाद में भाइयों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
जरिया थाने के अमूंद गांव निवासी मूलचंद्र राजपूत ने बताया कि शनिवार शाम उनके इकलौते बेटे पुष्पेंद्र (25) ने उन्हें फोन पर ससुराल जाने की जानकारी दी। रविवार सुबह पुलिस से जानकारी मिली कि गोहांड के पास रास्ते में उनके बेटे का शव आम के पेड़ पर लटका हुआ है। बताया कि आठ दिन पहले बेटा जालौन के धरगवां निवासी अपनी बहन उर्मिला के यहां गया था। शनिवार शाम लौट कर घर पहुंचा। घर में ताला लगा होने पर उन्हें फोन किया और बताया कि अपनी ससुराल इटैलिया बाजा जा रहा है।
मूलचंद्र ने बताया कि उनके नाम पर 20 बीघा कृषि भूमि है। भाइयों व भतीजों से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि उन्हीं लोगों ने उनके बेटे से मारपीट की और पेड़ से फंदे पर लटका दिया। पत्नी संगीता व दो मासूम बेटे दिव्यांश व अंश को रोता बिलखता छोड़ गया है। वहीं जरिया थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने कहा कि युवक के पिता का भाइयों से बंटवारे का विवाद चल रहा है। इसके चलते वह हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
Trending Videos