{"_id":"69c2c8cf5fae50fec3047df7","slug":"commercial-cylinders-are-not-available-operators-told-the-problem-to-the-dm-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146928-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर, संचालकों ने डीएम को बताई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर, संचालकों ने डीएम को बताई समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से गैस आपूर्ति और परिवहन संकट से व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालन में समस्या आ रही है। इसी समस्या के संबंध में हरदोई होटल, लॉन और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी अनुनय झा से मुलाकात की।
एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को जानकारी दी कि व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से होटल, लॉन और रेस्टोरेंट कारोबारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। बताया कि गैस की कमी के कारण प्रतिष्ठानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। समस्या जारी रही तो कई होटल, रेस्टोरेंट और छोटे-बड़े खाद्य व्यवसाय बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं। इससे अनेक लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। इससे संचालकों के साथ ही काम करने वाले कारीगरों और श्रमिकों के लिए रोजगार का संकट हो सकता है।
डीएम ने प्रतिनिधि मंडल को वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए गैस संकट बने रहने की आशंका जताई। कारोबारियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर ध्यान देने के लिए कहा। हिदायत भी दी कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग न करें। एचपीसीएल के व्यावसायिक गैस कनेक्शन लेने के निर्देश दिए। एचपीसीएल अधिकारियों को कनेक्शन जारी कर आपूर्ति सुचारु कराने के लिए कहा।
वहीं एचपीसीएल अधिकारियों के मुताबिक, आपूर्ति सामान्य होने में अभी समय लग सकता है। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष जीतेश दीक्षित, महामंत्री आशीष महेंद्र गुप्ता, कारोबारी शिशिर अग्रवाल, राजेश सिंह, सौरभ अग्रवाल, संजय सिंह, पंकज गुप्ता, रोहित वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल और दिव्यांशु त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos