फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Contract lineman dies in road accident

Hardoi News: संविदा लाइनमैन की सड़क हादसे में मौत

Sat, 08 Aug 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies in road accident
सवायजपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार संविदा लाइनमैन श्याम कुमार (39) की मौत हो गई। वह ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है, हालांकि चालक और उसमें सवार लोग भाग गए। हादसा पचदेवरा थाना क्षेत्र के बरूआरा के निकट हुई।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव निवासी श्याम कुमार सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन थे। बृहस्पतिवार रात को वह अपने घर जा रहे थे। बरूआरा के पास किलोमीटर संख्या-262 पर पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्याम कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल श्याम कुमार को तुरंत सीएचसी सवायजपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पाकर पत्नी शीला और तीन बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस कुमार ने बताया कि फरार चालक और कार सवार लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed