फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer dies of electric shock while connecting fan wire.

Hardoi News: पंखे का तार लगाते समय करंट से किसान की मौत

Sat, 08 Aug 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of electric shock while connecting fan wire.
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने कमरे में फर्राटा पंखे का तार स्विच बोर्ड में लगा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरा बहादुर गांव निवासी वीरपाल (42) जिंदपीर चौराहे के पास किराये के मकान में रहते थे और खेती करते थे। वीरपाल के बड़े भाई चरण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वीरपाल फर्राटा पंखे का तार लगा रहे थे। इसी दौरान उसे करंट लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। पड़ोसी गोपी सिंह के पुत्र ने जमीन पर पड़ा देख परिजन को सूचना दी। भतीजा शिवांश पड़ोसियों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गया। हालांकि, डॉक्टरी परीक्षण में उसे मृत घोषित कर दिया गया। चरण सिंह ने बताया कि वीरपाल का विवाह वर्ष 2008 में हुआ था। कुछ वर्षों बाद पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी; उनकी कोई संतान नहीं थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed