{"_id":"6a7750821a1503b92108add4","slug":"hardoi-child-crushed-to-death-by-tractor-while-accompanying-father-to-fetch-kawar-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने छीनीं खुशियां: पिता के साथ कावड़ लेने गए मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने छीनीं खुशियां: पिता के साथ कावड़ लेने गए मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
Sat, 08 Aug 2026 09:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:24 PM IST
सार
हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कावड़ लेने गए मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कन्नौज मार्ग पर ट्रैक्टर से गिरा कावड़िये का बेटा ट्रॉली के पहिए से कुचल गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के डहर निवासी राम लखन खेती करते हैं। उनके गांव से दो ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर तकरीबन 45 लोग कावड़ लेने मेहंदी घाट आए थे। राम लखन के साथ उनका पुत्र हैप्पी (6) भी आया था।
शुक्रवार शाम चार बजे गांव से निकले लोग कांवड़ लेने के बाद शनिवार शाम वापस जा रहे थे। कन्नौज मार्ग पर जलालपुर विद्युत उपकेंद्र के पास हैप्पी ट्रैक्टर से गिर गया और ट्राली की चपेट में जाकर कुचल गया। पुलिस ने अपने वाहन से हैप्पी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल बिलग्राम विजय कुमार ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर चला गया था। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।