{"_id":"69d92e6247634110a20190d0","slug":"application-for-commercial-cylinder-for-marriage-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commercial cylinder: शादी-विवाह के लिए व्यावसायिक सिलिंडर का आवेदन करना होगा, ऐसे मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Commercial cylinder: शादी-विवाह के लिए व्यावसायिक सिलिंडर का आवेदन करना होगा, ऐसे मिलेंगे
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार
शादी-विवाह के लिए नियमानुसार सिक्योरिटी धनराशि और गैस का पैसा जमा कराया जा रहा है। आवेदकों को उपलब्धता के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
व्यावसायिक गैस सिलिंडर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
चार दिन बाद 15 अप्रैल से शादी-विवाह और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इन समारोहों में भोजन की व्यवस्था करने के लिए व्यावसायिक सिलिंडरों की मांग बढ़ रही है। इसके लिए हाथरस जिला एवं तहसील स्तर पर मौजूद पूर्ति विभाग के कार्यालय में आवेदन करना होगा।
Trending Videos
इस संबंध में 10 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विक्रय अधिकारियों ने बताया कि शादी/विवाह के लिए जिला पूर्ति अधिकारी और एसडीएम कार्यालयों पर आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे हैं। इन पत्रों में 10-12 व्यावसायिक सिलिंडरों की मांग की जा रही है, हालांकि एक विवाह कार्यक्रम के लिए आमतौर पर 3-4 व्यावसायिक सिलिंडरों की आवश्यकता होती है, प्रत्येक सिलिंडर में 19 किग्रा गैस होती है। एजेंसी संचालकों ने बताया कि शादी/विवाह के लिए नियमानुसार सिक्योरिटी धनराशि और गैस का पैसा जमा कराया जा रहा है। आवेदकों को उपलब्धता के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि जिला एवं तहसील स्थित पूर्ति कार्यालयों में प्राप्त होने वाले आवेदनों को एक गूगल शीट के माध्यम अपडेट किया जाए। इस शीट को ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं गैस एजेंसी संचालकों के साथ साझा किया जाए। एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं के लिए हेल्प डेस्क बनाएं, ताकि वह अपनी बुकिंग एवं ई-केवाईसी करा सकें। जनपद में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है। किसी भी एजेंसी पर सिलिंडरों की कमी नहीं है। गौर हो कि विक्रय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं द्वारा गैस न मिलने की आशंका के कारण बार-बार बुकिंग की जा रही है, जिससे एजेंसियों पर भीड़ लग रही है।