सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bikes collided head-on in Sadabad

Hathras Accident: आमने-सामने बाइकें भिड़ीं, दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 10 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार

एक बाइक के सामने दूसरी बाइक आ जाने से दोनों का संतुलन बिगड़ गया और बाइकें सड़क पर गिर गईं। वहीं दूसरी जगह आमने-सामने से दो बाइकों की भिड़ंत हो गई।

Bikes collided head-on in Sadabad
सड़क हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सादाबाद क्षेत्र में 10 अप्रैल को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से आगरा रेफर कर दिया गया।

Trending Videos


पहली दुर्घटना हाथरस रोड पर अग्रवाल कोल्ड स्टोर के समीप करीब साढ़े तीन बजे हुई। जिसमें एक बाइक के सामने दूसरी बाइक आ जाने से दोनों का संतुलन बिगड़ गया और बाइकें सड़क पर गिर गईं। इस दुर्घटना में रामस्वरूप और विशाल निवासी नवीपुर हाथरस घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना मुरसान रोड पर एक ईंट भट्टे के सामने हुई। यहां आमने-सामने से दो बाइकों की भिड़ंत में सलेमपुर निवासी धीरज  गंभीर रूप से घायल हो गए। धीरज को आगरा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed