सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Job fair in Muzaffarnagar on April 13

Job fair: मुजफ्फरनगर में रोजगार मेला 13 अप्रैल को ,दो बस से जाएंगे हाथरस के युवा, सीएम योगी करेंगे संबोधित

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 10 Apr 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार

मेले में रोजगार और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदों के लिए योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिकंदराराऊ की ओर से युवाओं को मेले तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 

Job fair in Muzaffarnagar on April 13
मेगा जॉब फेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले में हाथरस के युवा भी प्रतिभाग कर सकेंगे। मेले में देश की करीब 200 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी, जहां लगभग 25 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Trending Videos


कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को संबोधित करेंगे। मेले में रोजगार और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदों के लिए योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिकंदराराऊ की ओर से युवाओं को मेले तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान द्वारा दो बसों से अभ्यर्थियों को मुजफ्फरनगर रवाना किया जाएगा। आईटीआई प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पंजीकरण कराएं और रोजगार मेले में प्रतिभाग करें। आईटीआई सिकंदराराऊ के प्रधानाचार्य रोहिताश ने बताया कि इस तरह के मेलों से युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलता है। जो विद्यार्थी इस मेले में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed