{"_id":"6993f7eb0626c16db507426e","slug":"army-man-murder-case-three-accused-arrested-in-one-day-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्यकर्मी हत्याकांड: एक आरोपी की सुबह गिरफ्तारी, 12 घंटे के अंदर दो और हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्यकर्मी हत्याकांड: एक आरोपी की सुबह गिरफ्तारी, 12 घंटे के अंदर दो और हत्यारोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार
घटना के बाद पुलिस ने बॉबी उर्फ विशाल व राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को तथा कमलकांत उर्फ केके पंडित नौ फरवरी को नाटकीय ढंग से कुरुक्षेत्र में गिरफ्तार हो गए।
पकड़े गए दोनों हत्यारोपी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस के सैन्यकर्मी अखिलेश हत्याकांड में 16 फरवरी की सुबह मुठभेड़ में हेमंत की गिरफ्तारी के 12 घंटे के अंदर सादाबाद पुलिस ने दो और हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 16 फरवरी की रात को पुलिस ने कुरसंडा से रमेशचंद्र व उसके भाई जगवीर निवासी समदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि दोनों छिपने के लिए भागने की फिराक में थे। एसपी ने बताया कि रमेश मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को का पिता है और मृतक की पत्नी का मामा है। जुलाई 2025 में रमेशचंद्र ने ही अखिलेश व उसके पिता के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विक्रम व केके पंडित को कुरुक्षेत्र जेल से लाने के लिए पुलिस ने बी वारंट के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल गए ये हत्यारोपी
घटना के बाद सात फरवरी को पुलिस ने बॉबी उर्फ विशाल व राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को तथा कमलकांत उर्फ केके पंडित नौ फरवरी को नाटकीय ढंग से कुरुक्षेत्र में गिरफ्तार हो गए। इनके पकड़े जाने की जानकारी भी पुलिस को देरी से हुई। तब से छह लोग फरार चल रहे थे। आरोपियों के सरेंडर होने की आशंका पर पुलिस टीम ने पूरी ताकत झोंक रखी है।