सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   wedding guests car fell into drain

Hathras News: रास्ता भटकने से रजबहे में गिरी बरातियों से भरी कार, मची चीख-पुकार, वाहन से बाहर निकाले सभी बराती

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

ईको कार में बैठे कुछ बराती रास्ता भूल गए। उन्हें सादाबाद-मथुरा मार्ग से बिसावर टिकैत नहर पुल होकर विधिपुर पुल की ओर जाना था, लेकिन भ्रमवश वाहन तिल्हु पुल की दिशा में पहुंच गया। संतुलन बिगड़ने से कार गाड़ी बिसावर रजबहे में जा गिरी।

wedding guests car fell into drain
रजबहे में गिरी ईको कार को बाहर निकालते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सादाबाद के बिसावर क्षेत्र में 16 फरवरी देर रात बरातियों से भरी एक ईको कार रास्ता भटकने के कारण रजबहे में जा गिरी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी सवारियां सुरक्षित रहीं।

Trending Videos


बरात अलीगढ़ जिले के बेसवां से गांव विधिपुर आ रही थी। देर रात करीब 12 बजे ईको कार में बैठे कुछ बराती रास्ता भूल गए। उन्हें सादाबाद-मथुरा मार्ग से बिसावर टिकैत नहर पुल होकर विधिपुर पुल की ओर जाना था, लेकिन भ्रमवश वाहन तिल्हु पुल की दिशा में पहुंच गया। गलत दिशा में जाने का एहसास होने पर चालक ने वाहन को वापस मोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संतुलन बिगड़ने से कार गाड़ी बिसावर रजबहे में जा गिरी। संयोग से रजबहे में उस समय ज्यादा पानी नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बरातियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed