{"_id":"6994052eeb20ea1e95043390","slug":"theft-in-two-closed-houses-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सगे भाइयों के दो बंद मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का माल चोरी, अपना ताला लगा गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सगे भाइयों के दो बंद मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का माल चोरी, अपना ताला लगा गए चोर
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार
जितेंद्र कुमार यूपी पुलिस में दारोगा हैं। उनके भाई संजीव कुमार रेलवे में तैनात हैं। दोनों ही घरों पर ताले लगे रहते हैं। दोनों बंद घरों से चोर गृहस्थी का सामान, पीतल के बर्तन, बिक्री के लिए रखे जूते-मोजे आदि सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा छह हजार रुपये की नकदी ले गए।
चोरी के बाद टूटे पड़े ताले और बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर में 15 फरवरी की रात चोरों ने गांव के बाहर बने सगे भाइयों के बंद मकानों को निशाना बनाया। यहां से चोर लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटना के बाद चोर एक मकान पर अपना ताला भी लगा गए।
Trending Videos
गांव भोपतपुर निवासी जितेंद्र कुमार यूपी पुलिस में दारोगा हैं और हापुड़ में तैनात हैं। गांव के बाहर उनका मकान बना हुआ है। उनके भाई संजीव कुमार रेलवे में तैनात हैं। उनका मकान भी जितेंद्र के मकान से थोड़ी दूर पर गांव के बाहर ही है। दोनों ही घरों पर ताले लगे रहते हैं। परिवार के लोग गांव में स्थित पैतृक घर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
16 फरवरी की सुबह परिवार के लोग जब मकान पर आए तो चोरी की जानकारी हुई। दोनों मकानों में सामान बिखरा हुआ था। चोर गृहस्थी का सामान, पीतल के बर्तन, बिक्री के लिए रखे जूते-मोजे आदि सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा छह हजार रुपये की नकदी ले गए।
दोनों भाइयों के बाहर होने के कारण चोरी गए माल का सही आंकलन नहीं हो सका। मौजूद परिवार के लोगों ने चोरी गए सामान की कीमत हजारों में बताई है। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।