सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBSE exams in Hathras from today

CBSE: आज से इम्तिहान, बढ़ीं परीक्षार्थियों की धड़कनें, हाथरस में आठ परीक्षा केंद्रों पर 6307 विद्यार्थी देंगे

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
सार

परीक्षा के पहले दिन 12वीं की जैव प्रौद्योगिकी यानि बायो टेक्नोलॉजी और 10वीं की गणित विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होगी और परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

CBSE exams in Hathras from today
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हाथरस जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष कुल 6307 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 

Trending Videos


इनमें कक्षा 10वीं के 3340 और 12वीं के 2767 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के पहले दिन 12वीं की जैव प्रौद्योगिकी यानि बायो टेक्नोलॉजी और 10वीं की गणित विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होगी और परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी होगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सीबीएसई के सिटी समन्वयक डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर सतर्कता बरती जा रही है।

यहां होंगी परीक्षाएं
हाथरस में आरपीएम पब्लिक स्कूल, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल पर परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed