सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girls hostel in every district

Budget 2026: हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, महिलाओं को मिलेगा बड़ा सपोर्ट, उच्च शिक्षा- रोजगार की राह होगी

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस जनपद में एक भी गर्ल्स हॉस्टल नहीं होने के कारण छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को आवास संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Girls hostel in every district
Budget 2026 - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महिलाओं की उच्च शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने की घोषणा को हाथरस के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। वर्तमान में हाथरस जनपद में एक भी गर्ल्स हॉस्टल नहीं होने के कारण छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को आवास संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Trending Videos


गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण से दूर-दराज के क्षेत्रों से शिक्षा ग्रहण करने आने वाली छात्राओं के साथ-साथ नौकरीपेशा महिलाओं को भी सुरक्षित और सुलभ आवास की सुविधा मिल सकेगी। इससे महिलाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है। इसके साथ ही डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड की स्थापना को भी एक सराहनीय पहल माना जा रहा है। इससे छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल बनाने से शिक्षा लेने वाली लड़कियों के अलावा कामकाजी महिलाओं को आसानी होगी।-काजल चौधरी निवासी सादाबाद।

हाथरस शहर में गर्ल्स हॉस्टल बनाने से महिलाओं की परेशानी का निस्तारण होगा, उन्हें सुरक्षा मिल पाएगी।-निशा कुमारी निवासी सादाबाद।
हास्टल की सुविधा से बेटियों को बाहर भेजने पर उनके रहने की समस्या का समाधान हो जाएगा।-प्रभा वार्ष्णेय निवासी विवेकानंद काॅलोनी।
शहरों में कामकाज कर रही महिलाएं अब सुरक्षित जगह पर रह सकेंगी। यह एक अच्छा प्रावधान है।-गीता वार्ष्णेय निवासी गणेश सिटी कॉलोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed