{"_id":"69804b825fb8644eef0c658c","slug":"wife-left-her-husband-just-one-month-after-marriage-in-hathras-questions-about-his-skin-color-and-relations-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मैं संतुष्ट नहीं, वो कुछ न कर पाता है', शादी के एक माह बाद नाखुश पत्नी ने खोला पति का हैरान करने वाला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मैं संतुष्ट नहीं, वो कुछ न कर पाता है', शादी के एक माह बाद नाखुश पत्नी ने खोला पति का हैरान करने वाला राज
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार
हाथरस में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के महज एक महीने बाद ही अपने पति से रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। महिला का कहना है कि वह अपने पति से संतुष्ट नहीं है और उसके व्यवहार के साथ-साथ कुछ अन्य निजी कारणों से वह इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती।
पीड़ित महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवती ने शादी के महज एक महीने के भीतर ही अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया। युवती ने पति के सांवले रंग और शारीरिक संबंधों को लेकर असंतोष व्यक्त किया है, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद गहरा गया है। मामला अब पुलिस चौकी तक पहुंच गया है।
यह मामला हाथरस के कैलाश नगर बस्ती का है, जहां आगरा निवासी एक युवती की शादी लगभग एक महीने पहले स्थानीय युवक के साथ हुई थी। युवक बेकरी का काम करता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। पत्नी का आरोप है कि वह पति के रंग से खुश नहीं है। साथ ही शारीरिक संबंधों को लेकर भी असंतुष्ट है। इन कारणों से उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है।
Trending Videos

पुलिस चौकी तक पहुंचा मामला
जब मामला बढ़ा, तो दोनों पक्ष स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचे। यहां युवती ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह आगरा की रहने वाली है और उसकी शादी हाथरस में हुई है। शादी को एक महीना हो चुका है, लेकिन वह अपने पति से कई कारणों से असंतुष्ट है और उसे छोड़ना चाहती है।

इन कारणों को लेकर वह काफी परेशान थी और अंततः उसने यह कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया। परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर उसने अपनी स्थिति बताई और कानूनी रूप से रिश्ता समाप्त करने की गुहार लगाई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां एक माह के भीतर ही वैवाहिक संबंध टूटने का मामला सामने आया है।
हाथरस गेट कोतवाली में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पति-पत्नी के अलग-अलग रहने पर सहमति बन गई।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि महिला द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस चौकी में मौखिक रूप से शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।