{"_id":"698092aa0dade60608091dc1","slug":"jewellery-stolen-from-woman-bag-in-e-rickshaw-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ई-रिक्शा में महिला के बैग से लाखों के जेवर चोरी, शातिरों ने दिया वारदात को अंजाम, पड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ई-रिक्शा में महिला के बैग से लाखों के जेवर चोरी, शातिरों ने दिया वारदात को अंजाम, पड़ताल शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला अपनी बहन व देवर के साथ पहले बस से गई, फिर एक ई रिक्शा से गई। महिला के बैग से जेवर चोरी हो गए। महिला ने थाने में तहरीर दी है।
गंगीरी कोतवाली
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अतरौली से ई-रिक्शा से गंगीरी के तेहरा मोड़ आते समय एक महिला के बैग से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित महिला ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
Trending Videos
जिला बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव टूडाखेड़ा की रहने वाली रेनू पत्नी राहुल कुमार ने बताया कि वह गत 30 जनवरी को अपनी बहन व देवर के साथ ममिया ससुर के गांव गोकुलपुर थाना सिकंदराराऊ हाथरस गई थी। सभी लोग पहले बस द्वारा छतारी से अतरौली आए थे। गंगीगी चौराहे से गोकुलपुर जाने के लिए ई-रिक्शा में तेहरा मोड़ के लिए बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ममिया ससुर के घर पहुंचने पर उसने अपने बैग को देखा तो उसकी चेन टूटी हुई थी और उसमें से उसको सोने-चांदी के जेवर गायब थे। जिमसें दो अंगूठी, मंगलसूत्र, हार सभी करीब चार तोला और चांदी की पायजेब गायब थी, बैग से यह सामान ई-रिक्शा से चोरी होना प्रतीत होता है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि 30 जनवरी का मामला है पीड़ित महिला द्वारा तहरीर आज दी गई है, यह मामला हमारे थाना क्षेत्र का नहीं है, फिर भी जांच की जा रही है।
